फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौरंगपुर में अवैध रूप से बनी 50 झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ गांव नौरंगपुर में बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने करीब आधा एकड़ निजी जमीन पर बनी 50 अवैध झुग्गियों को हटा दिया।

यह कार्रवाई नगर निगम एक्ट की धारा 261 के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में निगम की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से झुग्गियां हटाई गई।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि नियमों का पालन कराना है। उन्होंने बताया कि निजी या सरकारी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण करना नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने लोगों से अपील की कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति जरूर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें