फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 700 से ज्यादा परिवारों को घर मिलने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल बाद फर्नहिल प्रोजेक्ट को मिली नई शुरुआत
विज्ञापन


सेक्टर-91 के रुके हुए प्रोजेक्ट का कब्जा नए डेवलपर को सौंपा गया


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के सेक्टर-91 स्थित फर्नहिल हाउसिंग प्रोजेक्ट के घर खरीदारों के लिए राहत की खबर है। करीब 15 साल से अटके इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक कब्जा अब नए समाधान आवेदक कृष इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया है। इससे 700 से ज्यादा परिवारों को अपने घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

सोमवार को बड़ी संख्या में घर खरीदार सेक्टर-93 पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां से प्रोजेक्ट साइट पर गए। मौके पर रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (आऱपी) जलेश ग्रोवर ने परियोजना स्थल का हस्तांतरण नए डेवलपर को किया।
विज्ञापन


यह कदम राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के फैसले के बाद उठाया गया है। एनसीएलटी ने 24 जुलाई 2026 को इस रुके हुए प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

फर्नहिल प्रोजेक्ट वर्ष 2011 में शुरू हुआ था और 2018 तक खरीदारों को फ्लैट देने का वादा किया गया था लेकिन डेवलपर्स के बीच विवाद और अन्य कारणों से निर्माण कार्य रुक गया, जिससे सैकड़ों परिवार लंबे समय से अपने घरों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


एनसीएलटी ने सह-डेवलपर सम्यक प्रोजेक्ट्स के दावों को खारिज करते हुए साइट खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की मदद से शांतिपूर्ण तरीके से साइट का हस्तांतरण पूरा किया गया। अब परियोजना की जिम्मेदारी कृष इंफ्रास्ट्रक्चर के पास आने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें