फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार माह में जिले में 46 बच्चों को किया रेस्क्यू

Fri, 24 Oct 2025 11:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त की बाल श्रम पर सख्ती, संबंधित विभागों को दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पिछले चार महीनों में जिले में करीब 46 बच्चों को बाल श्रम के मामलों में रेस्क्यू किया गया। जिला में बाल श्रम की रोकथाम के लिए कमेटी बनी हुई है। इस कमेटी में पुलिस अधीक्षक नूंह, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नूंह, एएचटीयू नूंह के प्रभारी, श्रम निरीक्षक सर्कल-1 नूंह, श्रम निरीक्षक सर्कल-2 नूंह, डीएलएसए की प्रतिनिधि, शक्ति वाहनी एनजीओ नूंह आदि शामिल हैं।
जिले में बढ़ते बाल श्रम संबंधी गतिविधियों की रोकथाम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों की बैठक लघु सचिवालय में हुई। इसमें उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में किसी भी परिस्थिति में कोई भी बच्चा बाल श्रम संबंधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होना चाहिए। इसके लिए श्रम विभाग व अन्य संबंधित विभाग निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं तथा जिला के लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता गतिविधियां भी आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ भी है। उन्होंने श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाकर बाल श्रम की घटनाओं की पहचान करें और ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करें। दुकानों, ढाबों, होटलों, फैक्ट्रियों, ईंट-भट्टों व अन्य कार्यस्थलों पर निरीक्षण अभियान तेज किए जाएं। यदि किसी व्यक्ति, दुकानदार या संस्थान द्वारा किसी नाबालिग बच्चे जिसकी उम्र 14 वर्ष से कम है और उससे काम करवाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें