फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 430 किसानों को मिली राहत की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाढ़ से नष्ट फसल के लिए मिली 29.89 लाख की क्षतिपूर्ति राशि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित जिले के 430 किसानों को प्रशासन ने 29.89 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की है। अगस्त के अंत और सितंबर के पहले सप्ताह में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। जिले में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। प्रशासन ने तहसील स्तर पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट के आधार पर किसानों को राहत राशि वितरित की।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक फसल डूब जाने से जेवर तहसील में सबसे अधिक 326 किसानों को नुकसान हुआ था। जिन्हें 22.58 लाख रुपये दिए गए। वहीं सदर तहसील के 104 किसानों को 7.30 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई है। इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित खेतों में बने 15 झोपड़ीनुमा मकानों को भी नुकसान पहुंचा था जिनकी क्षतिपूर्ति राशि भी संबंधित किसानों को भेज दी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि सभी किसानों की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें