फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर शहर के सभी चौक विभिन्न लाइटों से चमकाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर रंगीन लाइटों से जगमगाएंगे शहर के चौक
विज्ञापन


नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
दिवाली के मद्देनजर नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम दायरे में शामिल सभी चौक पर विभिन्न प्रकार की रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। इसको लेकर निगम ने योजना तैयार कर इसका टेंडर भी अलॉट कर दिया है। इसके साथ सेक्टर-34 व पुराने निगम कार्यालय को भी दिवाली के दिन जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली को लेकर पूरी साइबर सिटी विभिन्न रंगों की लाइटों से चमकेगी। इस बार नगर निगम की ओर से भी दिवाली को लेकर विशेष तैयारी की गई है। नगर निगम अपने दायरे में शामिल करीब 25 चौक को विभिन्न डिजाइन व रंगीन लाइटों से चमकाएगा। यह चमक सिर्फ दिवाली की रात को ही रहेगी। निगम की ओर से लाइटें लगाने के लिए बृहस्पतिवार को टेंडर जारी कर दिया है। निगम दिवाली पर इन लाइटों के लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च करेगा। इस बारे में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ललित मोहन जिंदल ने बताया कि दिवाली को लेकर शहर के विभिन्न चौक पर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें