फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: देश-दुनिया में नाम कमा रही हस्तियां आज भी अपने शिक्षकों को करती हैं याद

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन

आज शिक्षक दिवस है। पूरे देश में जगह-जगह शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे हैं। आज देश दुनिया में नाम कमा रही हस्तियां भी अपने शिक्षकों को बड़े गर्व से याद करती हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों ने उन्हें सही रास्ता नहीं दिखाया होता तो शायद वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। शिक्षक ने न केवल ज्ञान की रोशनी दी, बल्कि बताया कि आखिर दुनिया क्या है? यहां कैसे जीना है और कैसे मुकाम हासिल करना है।

विज्ञापन


देश की नामचीन यूनिवर्सिटी में शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने वाले प्रोफेसरों का कहना है कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस केवल एक दिन का पर्व नहीं है, बल्कि भारतीय परंपरा का वह हिस्सा है, जिसने यहां की संस्कृति व शिक्षा को आयाम दिया है।

जीवन में शिक्षक तो बहुत मिले, लेकिन गणित के शिक्षक संदीप घई आज भी याद हैं। उनका पढ़ाने का तरीका बहुत अलग था। बाद में करियर में भी उनके टिप्स काम आए। उन्होंने जो बुनियाद गणित की रखी, वह इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षा में भी काम आई। - विनय प्रताप, उपायुक्त
विज्ञापन


प्राइमरी स्तर से लेकर अब तक कई शिक्षक मिले हैं। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने के लिए प्रोत्साहन मिलता था, लेकिन आज जिस मुकाम पर हूं, उसके पीछे थियेटर कलाकार सुनील चितकारा सर का बेहद अहम योगदान है। उन्होंने मेरी प्रतिभा को पहचाना और मुझे पुणे एफटीआईआई के लिए प्रोत्साहित किया। संघर्ष के दौर में भी इन्होंने प्रोत्साहित किया। - जयदीप अहलावत, अभिनेता

करियर में यहां तक पहुंचने में शिक्षा का सबसे अहम योगदान रहा। शुरुआत गुरुग्राम से की। पढ़ाई के दौरान सुनील सर बहुत मदद करते थे। जब थियेटर करना शुरू किया तो अच्छे गुरु की तलाश थी। ऐसे में संजय भसीन सर मिले, जिनसे अभिनय की बारीकियां सीखीं। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया और वहां से निकलकर करियर के इस मुकाम पर पहुंचा। - राजकुमार राव, अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें