फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने महिला से गाड़ी में किया दुष्कर्म, रुपयों के लेन-देन का चल रहा था पहले से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 सेक्टर-50 थाना पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ महिला से गाड़ी में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। महिला का पति आरोपी के पास नौकरी करता है और दोनों का रुपयों के बीच लेनदेन भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है और घरों में सहायिका के तौर पर काम करती है। उसका पति पास की ही दुकान में नौकरी करता है। दोनों के तीन बच्चे हैं। महिला के पति का आरोपी दुकानदार से रुपयों का लेन-देन है।
 

रविवार दोपहर दुकानदार रवि ने महिला के पति के साथ मारपीट की थी। इसको लेकर वह रवि के पास दुकान पर पहुंची और मारपीट करने के बारे में पूछा और उसके पति के रुपये वापस करने की बात कही। इस पर रवि ने महिला को शाम के वक्त दुकान पर बुलवाया।

विज्ञापन

 

शाम को महिला अपने बेटे के साथ रवि की दुकान पर पहुंची। रवि ने महिला के साथ गए उसके बेटे को 20 रुपये देकर कुछ सामान लेने के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी ने महिला को हाथ पकड़कर दुकान के पास खड़ी गाड़ी में पिछली सीट पर धक्का दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें