फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी केंद्रों पर लगा 4143 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के चलते शासकीय केंद्रों पर रविवार को कोरोना टीकाकरण नहीं किया गया। वहीं, निजी केंद्रों पर 4143 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। वहीं, कुछ शासकीय केंद्रों पर सुबह के समय लोग टीका लगवाने पहुंचे लेकिन टीका न लगने की बात पता चलते ही जल्द ही वापस भी लौट गए। हालांकि, प्रशासन की तरफ से दो दिन पहले ही शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण न होने की जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार को जिले में निजी केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग में सर्वाधिक 3102 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें भी 2847 को पहली व 165 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 1130 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 543 ने पहली डोज व 587 ने दूसरी डोज ली। रविवार को सिर्फ 1 स्वास्थ्यकर्मी व किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना का टीका नहीं लगा। इसी के साथ टीका लगवाने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 13 लाख 1339 पर पहुंच गई है। रविवार को जिले में 3390 लोगों को टीके की पहली डोज व 753 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें