फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर बने 40 अवैध ढाबे ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला प्रशासन नूंह द्वारा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव खेड़ा खलीलपुर के पास बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बनाए गए ढाबों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 40 अवैध ढाबों को हटाया गया, जो कि केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 100 मीटर की ग्रीन बेल्ट सीमा के अंदर अवैध रूप से बनाए गए थे।
यह कार्रवाई उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) नूंह अंकिता पुवार की उपस्थिति में तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बिनेश कुमार की देखरेख में की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग, बिजली विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अंकिता पुवार ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास अवैध निर्माण एवं ढाबों की स्थापना सुरक्षा एवं यातायात के दृष्टिकोण से ठीक नहीं थे। ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का व्यावसायिक या निजी निर्माण सख्त वर्जित है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गत दिनों उपायुक्त अखिल पिलानी द्वारा केएमपी के आसपास स्थित अवैध ढाबों को हटाने संबंधी निर्देशों के अनुपालना में आज यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें