फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पढेनी गांव में चार लाख के तार उड़ाए, एफआईआर दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। बिजली तार चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला जिले के तावडू क्षेत्र के गांव पढेनी से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के बिजली तार गायब कर दिए।

तावडू डिविजन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि गांव पढेनी में गजराज के नाम से लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से 19 अगस्त को 10 स्पैन तार चोरी हो गए। इसके बाद 24 अगस्त को 8 स्पैन तार और 3 सितंबर की रात को रामपाल वाले 63 केवीए ट्रांसफार्मर से 18 स्पैन तार अज्ञात चोर उखाड़ ले गए, विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि कुल 36 स्पैन तार और 37 पोल टूटे हुए हैं, जिससे विभाग को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के ही गांव कलवाड़ी में इसी तरह की घटना सामने आई थीं। वहीं, केएमपी के पास अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख रुपये के बिजली तार चोरी कर लिए थे। इससे पहले भी क्षेत्र में बिजली तार चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बार-बार हो रही इन घटनाओं से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें