फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली एक और जान, 398 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह से अब प्रतिदिन 300 से ज्यादा नए मरीज आ रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम होने लगी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में 398 नए संक्रमित सामने आए, जबकि महज 245 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 29102 तक पहुंच गई है। इनमें से 25592 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। अब मृतकों का आंकड़ा भी 207 पहुंच चुका है। कुल 3303 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 3103 संक्रमित होमआइसोलेट हैं, जबकि 200 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब कोविड अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 रह गई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हेल्थ सेंटर में भर्ती
सबसे ज्यादा 178 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 09 मरीज प्रशासन की तरफ से बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 3177 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2895 लोगों की आरटी-पीसीआर किट और 282 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। वहीं 2091 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें