फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बनी थीं झुग्गियां, विरोध के बीच हुई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-37सी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के खाली प्लॉटों पर अवैध रूप से बनी झुग्गियों को बुधवार को तोड़ दिया गया। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस मौजूदगी में कार्रवाई लगातार जारी रही। तोड़फोड़ के दौरान अधिकारियों के सामने आया कि एक व्यक्ति इन झुग्गियों से किराया ले रहा था। यह व्यक्ति कौन है, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप की अगुवाई में तोड़फोड़ दस्ता सेक्टर-37सी में पहुंच गया। यहां एचएसवीपी के करीब 60 प्लॉटों पर 30 झुग्गियां, 6 इमारतें बनी हुई थी। इन पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई शुरू होते ही झुग्गी में रहने वाले लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि वह इन झुग्गियों का किराया देते हैं। अधिकारियों ने जब इस पर नाम पूछा तो पता लगा कि एक व्यक्ति महीने की शुरुआत में आता है और सभी झुग्गी वालों से किराया लेकर चला जाता है। किसी को भी उसका नाम नहीं पता। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन प्लॉटों का जल्द ही आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें