फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 375 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम नॉर्थ के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को उद्योग विहार में संयुक्त प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध उपयोग और वितरण पर रोक लगाना था। अभियान के दौरान प्रवर्तन टीमों ने लगभग 375 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की। साथ ही, पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले कई व्यक्तियों के मौके पर ही चालान किए गए। एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी (नॉर्थ) आकांक्षा तंवर ने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल नियमों के पालन को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि आमजन में दीर्घकालिक जागरूकता भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। एसडीओ आशीष ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें