फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मल्टीलेवल पार्किंग अस्थायी रूप से आम लोगों के लिए खोली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन जल्द ही पार्किंग शुल्क तय करेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित नगर निगम की पहली मल्टीलेवल पार्किंग को आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। नगर निगम प्रशासन जल्द ही पार्किंग शुल्क तय करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के चयन के साथ ही शुल्क संरचना भी तय कर दी जाएगी, जिसके बाद पार्किंग व्यवस्था को नियमित रूप से लागू किया जाएगा। इस मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका था। ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने इसे फिलहाल अस्थायी रूप से खोलने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी चयन होने के बाद निर्धारित शुल्क के साथ पार्किंग सुविधा का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मंजिला पार्किंग में 230 कारें और 190 बाइकों की पार्किंग की व्यवस्था है। इसमें 56 दुकानों का भी प्रावधान किया गया है। इसके निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। मल्टी स्टोरी पार्किंग के तीसरे मंजिल पर ई-वाहनों के लिए करीब दस चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। एक चार्जिंग स्टेशन से चार कारें चार्ज हो सकेंगी। वहीं, बाइक चार्ज करने के लिए दूसरी मंजिल पर इंतजाम है। हर फ्लोर में जनसुविधा और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें