गुरुग्राम। गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को 3737 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 13 लोगों की मौत हुई है जबकि 2943 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। गत दिवस बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को 1003 केस कम आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 146631 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 106399 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 550 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 39682 एक्टिव केस हैं, जिसमें 37058 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 172 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2452 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में 5 लाख लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। वहीं काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। जिला प्रशासन औैर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी लोगों को अपनी आयु अनुसार वैक्सीन के टीके लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 6347 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया, जिसमें 3038 लोगों ने पहली डोज और 3309 लोगाों ने दूसरी डोज लगवाई।