फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 क्रेट टमाटर, नींबू के 10 कट्टे और शिमला मिर्च चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जैसे ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं, इन पर चोरों की नजर पड़ने लगी है। बुधवार रात चोरों ने खांडसा गांव स्थित सब्जी मंडी से एक विक्रेता के करीब 35 क्रेट टमाटर, नींबू के 10 कट्टे व कई पैकेट शिमला मिर्च चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत शिवाजी नगर थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से चरखी दादरी निवासी संदीप ने बताया कि वह एक कंपनी में चालक की नौकरी करता है। कंपनी द्वारा खांडसा गांव स्थित मंडी व अन्य मंडियों में सब्जी की आपूर्ति की जा जाती है। व्यापारी सस्ती दर पर इससे खरीदारी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को वह किसानों से सब्जी की खरीदारी कर ट्रक से खांडसा गांव सब्जी मंडी स्थित गोदाम पर पहुंचा। शाम को ट्रक से सब्जियों को उतारकर गोदाम में रख दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब गोदाम पर पहुंचा तो वहां से 35 क्रेट टमाटर, नींबू के 10 कट्टे व 10 पैकेट शिमला मिर्च के गायब थे। इधर-उधर जांच करने के बाद जब वह नहीं मिले तो मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।
किसका कितना दाम
सब्जी मंडी के दुकानदारों के अनुसार इस समय टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। बीते कुछ दिनों से खुदरा में टमाटर 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम व उससे अधिक राशि में प्रति किलो बेचे जा रहे हैैं। इसके अलावा शिमला मिर्च भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। नींबू के भाव भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो हैं। ऐसे में इन सब्जियों की चोरी होने की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन

एक कैरेट में 25 किलो टमाटर
पीड़ित के अनुसार एक कैरेट में कम से कम 25 किलो तक टमाटर रहते हैं। उनके 35 क्रेट टमाटर के चोरी हुए हैं। कुल टमाटर करीब 875 किलो के आसपास थे। ऐेसे में उसके चोरी होने से उसे 45 हजार रुपये के आसपास का नुकसान हुआ है। इसके अलावा नींबू से भी उसे 50 हजार रुपये के लगभग का नुकसान हुआ है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सघनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिररफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें