फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2029 के आम चुनावों में अग्रवाल समाज को 33% आरक्षण : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बोले विपुल गोयल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रेरणा स्रोत थे जिन्होंने एक ईंट व एक रुपये का संदेश देकर समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। वर्तमान में अग्रवाल समाज का कोई भी सानी नहीं है। यह बात विपुल गोयल ने सोहना कस्बे में आयोजित दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर कही। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले साल 2029 के आम चुनावों में अग्रवाल समाज को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिसार में बनाए गए हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन पर रखा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर राजनीति में आने का आह्वान भी किया है। सोहना कस्बे की अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का समापन हो गया है। उक्त आयोजन श्री अग्रवाल सभा द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं जिनमें विजेता प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में पूर्व विधायक दीपक मंगला, सुभाष बंसल, प्रदीप गर्ग, सतीश गर्ग, रवि सिंगला, सुमित सिंगला, पार्षद नीरज सिंगला, जुगला और राजू मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भव्य शोभायात्रा निकाली
सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अग्रवाल धर्मशाला से प्रारम्भ होकर कस्बे के बाजारों से गुजरती हुई अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भव्य झांकियां प्रस्तुत की गई थीं, जो महाराज अग्रसेन के जीवन चरित्र पर आधारित थीं। बाजारों में शोभा यात्रा का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें