एटीएम चोरी कर बैंक खाते से रुपये निकाले
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से रुपये निकालने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत में रॉयल कोर्ट निवासी माफी देवी ने कहा कि वह 4 मार्च को सदर बाजार गई थी। पीएनबी बैंक के एटीएम से वह रुपये निकाल रही थीं कि इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 6 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में नरसिंह कॉलोनी सवाई माधोपुर राजस्थान निवासी पारस अग्रवाल ने कहा कि 12 मार्च को राजीव नगर में अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एटीएम के जरिए उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
-------
बिना लाइसेंस की पिस्तौल सहित एक काबू
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 ने बिना लाइसेंस की देसी पिस्तौल सहित 1 आरोपी जिले सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को देसी पिस्तौल सहित दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
------