फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में हाजिर न होने पर इंस्पेक्टर को एक दिन की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में हाजिर न होने पर इंस्पेक्टर को एक दिन की जेल
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9ए में हुए सड़क हादसे के मामले में पंचकुला में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के कोर्ट में पेश न होने पर गुरुग्राम जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजने का आदेश सुना दिया। शुक्रवार को दोबारा सुनवाई के बाद कोर्ट ने फटकार लगाने के बाद इंस्पेक्टर को जमानत दे दी।
विज्ञापन

सेक्टर-9ए में हुए सड़क हादसे के मामले में इंस्पेक्टर मनोज कुमार की गवाही होनी थी। सहायक जिला न्यायवादी अमित भुक्कल की अदालत में सुनवाई के दौरान इंस्पेक्टर मनोज को हाजिर होने के लिए कई बार कोर्ट की तरफ से समन जारी किया गया, इसके बावजूद वो कोर्ट नहीं पहुंचे। इस मामले में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। जिस पर बृहस्पतिवार को उसने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने इंस्पेक्टर की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। एक दिन की जेल के बाद शुक्रवार को जमानत याचिका को कोर्ट ने मंजूरी देते हुए उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें