फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक एक्रीडेशन के लिए अब कॉलेज ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैक मान्यता के लिए अब कॉलेज कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा के कॉलेजों को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जोन स्तर पर कॉलेजों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में गुरुग्राम जोन के 6 जिलों के कॉलेजों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया।
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) द्वारा शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैक सदस्य प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से नैक एक्रेडिटेशन बेहद आसान हो गया है। इसके लिए अब आवेदन कॉलेज से ही किया जा सकता है। इससे पहले यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए सैकड़ों की संख्या में दस्तावेज भेजने की जरूरत होती थी। उन्होंने कहा कि नैक एक्रीडेशन होने के बाद कॉलेज री-एक्रेडिटेशन में रूचि नहीं दिखाते। इसके कारण हरियाणा के कई कॉलेजों ने एक बार एक्रेडिटेशन मिलने के बाद दोबारा आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह जिलों के कॉलेजों की तरफ से नैक एक्रेडिटेशन के आवेदन की प्रक्रिया एक माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर योजना बनाने का कार्य शुरू होगा। कॉलेज मई के अंत तक आवेदन कर सकते है। कार्यशाला में 47 महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने सेमिनार, शोध, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्तियां, मैगजीन, एनसीसी-एनएसएस कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप की अहमियत से कॉलेज प्रतिनिधियों को अवगत कराया। इस अवसर पर हरियाणा की नैक नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना मिश्रा , डॉ. राधेश्याम शर्मा, नैक कार्यशाला के संयोजक डॉ. संदीप मान, डॉ. पुष्पा अंतिल, डॉ. लोकेश शर्मा सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें