फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी रजिस्ट्री कर 30 लाख की ठगी, दो पटवारियों समेत 10 आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निगम के कर्मचारी भी जांच के घेरे में
विज्ञापन


पलवल। जिले में संपत्ति खरीद-फरोख्त के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। शहर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो पटवारियों सहित 10 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामला टीकरी ब्राह्मण गांव निवासी पृथ्वीराज की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि किशोरपुर गांव का भूषण नामक व्यक्ति उसे धर्म नगर क्षेत्र में 150 गज का दो मंजिला मकान दिखाने ले गया। इस दौरान भूषण ने राजकुमार ठाकुर को मकान मालिक पिंकी सिंह का नजदीकी बताते हुए सौदा पक्का कराया। आरोपियों ने मकान की कीमत 30 लाख रुपये बताई, लेकिन बातचीत के बाद यह सौदा 27.50 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन

15 अप्रैल को 1.50 लाख रुपये का चेक देकर एग्रीमेंट कराया गया। रजिस्ट्री के समय पृथ्वीराज ने 10.50 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक के अलावा 7.50 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा दो पटवारियों को 10 हजार रुपये अलग से दिए गए। लेकिन जब पीड़ित मकान पर कब्जा लेने पहुंचा, तो वहां पिंकी सिंह की मां विमला और भाई हरप्रसाद मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मकान उन्हीं के नाम दर्ज है और किसी भी प्रकार का सौदा उन्होंने नहीं किया।
विज्ञापन

जब मामले की जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने इस धोखाधड़ी में भूषण डागर, संजू, राजकुमार, पिंकी सिंह, उनकी बेटी, नगर निगम पटवारी सुनील, हल्का पटवारी बीरपाल, उसके सहायक राज, श्रीचंद और पिंकी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें