फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली 3 मरीजों की जान, 289 नए लोगों में मिला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है बल्कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई जबकि 289 नए मरीज सामने आए। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया है तो वहीं, होम आइसोलेट मरीजों की संख्या भी 1800 से ज्यादा हो गई है जबकि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी 143 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल मरीजों की संख्या 14584 हो गई है जिसमें से 12401 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों में से 1820 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। वहीं, 220 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब जिला कोविड अस्पताल में सबसे ज्यादा 178 मरीज भर्ती हैं जबकि जिला कोविड अस्पताल में 21 मरीजों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को एक दिन में अब तक की सर्वाधिक 3538 जांच की गई। इसमें से शासकीय लैब और एंटीजन किट के जरिए 2601 लोगों की जांच हुई तो निजी लैब एवं निजी अस्पतालों में भी 937 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव अब शासकीय लैब में जांच की संख्या और भी ज्यादा करने पर काम कम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें