फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रोमोनियल साइट पर दोस्त बनकर युवती के साथ की 3.60 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए युवती को विश्वास में लेकर उसके साथ 3 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। पीड़िता की तरफ से दिए गए मोबाइल नंबर व अकाउंट डिटेल के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी युवती ने साइबर क्राइम थाने में दी लिखित शिकायत में बताया कि वह एक चर्चित मेट्रोमोनियल साइट पर अपने लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उनकी विकास जांगीड़ नामक युवक के साथ बातचीत शुरू हो गई। बाद में युवक ने व्हाट्सएप पर भी चैटिंग शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, काफी बातचीत के बाद उनको युवक पर विश्वास हो गया। बाद में विकास युवती से पैसों की मांग करने लगा। सबसे पहले 30 अक्तूबर को उसने युवती से 25 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। बाद में फ्लैट रजिस्ट्रेशन के नाम पर धीरे-धीरे 3 लाख 60 हजार रुपये ले लिए। बाद में युवती को उसकी मंशा पर संदेह हुआ तो युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें