फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना: रविवार को सामने आए 2842 नए संक्रमित, 10 की मौत

Sun, 09 May 2021 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

लॉकडाउन लगने के बाद गुरुग्राम जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रविवार को गुरुग्राम में 2,842 नए केस मिले हैं जबकि शनिवार को 3,441 मरीज, शुक्रवार को 3,588 मरीज और गुरुवार को 3,737 मरीज मिले थे। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन लगने के बाद गुरुग्राम जिले में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रविवार को गुरुग्राम में 2,842 नए केस मिले हैं जबकि शनिवार को 3,441 मरीज, शुक्रवार को 3,588 मरीज और गुरुवार को 3,737 मरीज मिले थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही गुरुग्राम में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक रहना होगा और मास्क लगाना, सैनिटाइजर से हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा तभी इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


रविवार को जिले में 2,842 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,739 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 1,56,502 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 1,18,492 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 587 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37,423 एक्टिव केस हैं, जिसमें 34,888 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 153 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2,382 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

12,526 लोगों ने टीका लगवाया
जिले के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक हो रहे हैं और लगातार तीसरे दिन भी 10 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को 12,485 लोगों ने और शनिवार को 10,501 लोगों ने टीके लगवाए थे। वहीं रविवार को गुरुग्राम जिले में 12,526 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 8,756 लोगों ने पहली डोज और 3,770 लोगों ने दूसरी डोज ली। 8,574 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 3,952 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया।
विज्ञापन


रविवार को कुल 76 केंद्रों पर टीके लगाए गए जिसमें 18 से 44 वर्ष के 7,727 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जिसमें 4,250 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 3,477 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 4,630 लोगों को टीके लगाए गए जिसमें 937 लोगाों ने पहली डोज और 3,693 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं 77 स्वास्थ्य कर्मियों में से 35 ने पहली डोज और 42 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली, जबकि 92 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 57 ने पहली डोज एवं 35 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। रविवार तक गुरुग्राम जिले के 5,35,518 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें