गुरुग्राम। शिक्षा निदेेशालय ने 25 से कम छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एक मौका दिया है कि इन स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें जबकि बीते शैक्षणिक सत्र में 25 से कम संख्या वाले स्कूलों के बारे में सभी जिलों से जानकारी मांगी गई थी और निदेशालय ने इन स्कूलों को बंद करने का फरमान भी जारी कर दिया था। हालांकि शिक्षकों एवं यूनियन द्वारा निदेशालय के इस फैसले का विरोध भी किया गया था। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षा निदेशालय ने इस सत्र में इन स्कूलों को बंद करके इनको पास वाले स्कूलों के अधीन संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अगर इस सत्र में उक्त स्कूलों में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ती है तो अगले सत्र से पहले निदेशालय इन स्कूलों को बंद करने का फैसला लेे सकता है।
शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों के 175 प्राथमिक स्कूलों और 51 मिडिल स्कूलों में 10 से अधिक एवं 25 से कम छात्रों की संख्या हैै, उनको नजदीक वाले सरकारी स्कूल की निगरानी में चलाया जाएगा। गुरुग्राम के 13 प्राथमिक स्कूल औैर 5 मिडिल स्कूल हैं, जिनमें छात्रों की संख्या 25 से कम है। ऐसे में इन स्कूलों में एक-एक शिक्षक ही छात्रों को पढ़ाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों की सूची भी जारी की है कि कौन से स्कूल की निगरानी किस स्कूल के अधीन रहेगी।
ये हैं 13 राजकीय प्राथमिक स्कूल
राजकीय प्राथमिक स्कूल रेहनवास की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल ब्रजपुरा को, राजकीय प्राथमिक स्कूल सयेेद शाहपुर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल बसतपुर को, राजकीय प्राथमिक स्कूल धारापुर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल लोकरा को, राजकीय प्राथमिक स्कूल खलीपुर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल बलेवा को, राजकीय प्राथमिक स्कूल देवावास की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल छावन को, राजकीय प्राथमिक स्कूल हलियाकी की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल नूरपुर को, राजकीय प्राथमिक स्कूल छिलारकी की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल जसत को, राजकीय प्राथमिक स्कूल जाट शाहपुर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल मुजाफरा को, राजकीय प्राथमिक स्कूल भोकरका की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल पलसोली को, राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी चित्रा सेन की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी खुम्बावास को, राजकीय प्राथमिक स्कूल सफेदार नगर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल मुमताजपुर को, राजकीय प्राथमिक स्कूल तुर्कापुर की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल नूरगढ़ को और राजकीय प्राथमिक स्कूल गौरियावास की निगरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल नूरगढ़ को सौंपी गई है।
5 राजकीय मिडिल स्कूल
राजकीय मिडिल स्कूल धारापुर की निगरानी राजकीय वरिष्ठ माध्यम स्कूल लोकरा को, राजकीय मिडिल स्कूल छिलारकी की निगरानी राजकीय मिडल स्कूल जसत को, राजकीय मिडिल स्कूल भोकरका की निगरानी राजकीय मिडिल स्कूल पलसोली को, राजकीय मिडल स्कूल खेतियावास की निगरानी राजकीय मिडिल स्कूल बलेेवा को और राजकीय कन्या मिडिल स्कूल घंगोला की निगरानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घंगोला को सौंपी गई है।
नए शैैक्षणिक सत्र में स्कूलों की निगरानी को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश मिल चुके हैं। स्कूल खुलने के उपरांत दाखिले कराए जाएंगे और पास वाले स्कूलों के प्रभारियों को इन स्कूलों को संचालित करने का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा जाएगा। स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा।
- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम