फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आवासीय भवनों में चल रहीं 27 व्यावसायिक गतिविधियों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज तीन में सीलिंग अभियान रहा जारी, 50 संचालकों ने सीलिंग के डर से गतिविधि बंद की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग अभियान जारी रखते हुए डीएलएफ-फेज-3 में आवासीय भवनों में चल रहीं 27 व्यावसायिक गतिविधियों को सील कर दिया। जहां पर अतिक्रमण कर रखा था, वहां उसे ध्वस्त किया गया।
तीन दिन के सीलिंग अभियान के लिए विभाग की तरफ से करीब 105 व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नोटिस जारी किए गए थे जिनमें से 55 गतिविधियां प्रवर्तन टीम ने सील कर दीं । लगभग 50 गतिविधि लोगों ने सीलिंग के डर से अपने आप ही बंद कर लीं। अभियान में बृहस्पतिवार को डीएलएफ फेज तीन में चले सीलिंग अभियान के लिए 35 गतिविधियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था जिसमें 27 गतिविधियां सील कर दी गई और 7 गतिविधि मौके पर लोगों ने खुद ही सीलिंग के डर से बंद कर ली। प्रवर्तन टीम ने यू-7, 8, 9 तथा 19 में 24 गतिविधियों को सील किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन गतिविधियां एस-27 रोड पर सील की गई। इसमें एक गेस्ट हाउस और दो गेस्ट हाउस में जितने कमरे खाली मिले, उन्हें सील कर दिया गया। यू-ब्लाक में कंफेक्शनरी, मेडिकल स्टोर, मोबाइल रिपेयरिंग, जनरल स्टोर, दो कैफे, खाली प्लाटों में चल रही अस्थायी दुकानें इत्यादि गतिविधि चल रही थी। इसके अलावा टीम ने यू-19 रोड पर पसरे अतिक्रमण पर भी पीला पंजा चलाया गया।
डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने बताया कि पिछले तीन महीने से सीलिंग अभियान जारी है। इसमें एक दर्जन के करीब लाइसेंस कालोनियों में सीलिंग हो चुकी है। अब तक 750 मकानों को कारण बताओ नोटिस और 600 से अधिक मकान मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के आदेश जारी किए जा चुके है। सीलिंग अभियान के तहत अभी तक डीएलएफ फेज एक, दो, तीन, चार, सुशांत लोक, दो, तीन, साउथ सिटी दो, वाटिका इंडिया नेक्स्ट, उप्पल साउथ एंड कालोनी में सीलिंग की है। इस दौरान एटीपी दिनेश सिंह, जूनियर इंजीनियर आकाश राव, प्रशांत व पारस मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीएलएफ फेज-3 में 13 मकानों में करीब 27 गतिविधियां सील की गई हैं। लाइसेंस कालोनियों में सीलिंग अभियान इसी प्रकार से जारी रहेगा। सील हुई गतिविधियों की संख्या 300 के करीब हो गई है। -मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें