फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहचान छिपाकर रहे रहे 27 बांग्लादेशी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीसरू गांव के ईट भट्टा से पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। जिले के बीसरू गांव में एक ईट भट्टे पर छापेमारी में 27 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी तकरीबन दो माह से यहां काम कर रहे थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। शुक्रवार शाम को हुई कार्यवाही के बाद सभी बांग्लादेशियों को कार्यवाही के लिए बिछोर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल विभिन्न पहलुओं से जांच मे जुटी है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हालांकि इस बारे में स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से हिचक रही है। इससे पहले भी पुलिस ने नूंह के बाजडका गांव के एक ईट भट्टे से 23 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर बिछोर पुलिस ने शुक्रवार शाम को बीसरू गांव के प्रधान ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 6 परिवार बांग्लादेशी के मिले। जिनमें महिलाएं व बच्चे सहित 27 सदस्य है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पकडे गए बांग्लादेशियों को लेकर बिछोर पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी 6 परिवार पिछले दो माह से यहां पहचान छिपाकर रह रहे थे। वहीं बिछोर थाना प्रभारी का कहना है कि 27 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे है। फिलहाल पुलिस कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें