फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2666 चालकों पर 18.55 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने पर 549 चालकों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर 16 दिन में 18.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से एक से 16 जुलाई के बीच में की गई है। इस दौरान 2666 वाहन चालकों के चालान किए गए है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों से अपील भी की है कि वह सभी यातायात नियमों की पालना करें। गलत दिशा में वाहन चलाने से वह अपने साथ ही अन्यों की जान को भी खतरे में डाल देते है। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने 18 दिनों में 549 चालकों के चालान किए है। इस दौरान पुलिस ने चार वाहनों को जब्त भी किया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से एक से 18 जुलाई के बीच की है। शराब पीकर वाहन चलाने पर हुए चालान पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस दौरान वह कोई भी वाहन नहीं चला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें