फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में आए 127 नए संक्रमित, 260 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 से भी नीचे आ गई है। इसी क्रम में सोमवार को कोरोना के 127 नए केस सामने आए तो 260 को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 1 संक्रमित की मौत भी हुई।
विज्ञापन

इसी के साथ अब कुल मरीजों की संख्या 55893 हो चुकी है, जिसमें से 54175 स्वस्थ भी हो गए हैं। अब जिले में महज 1378 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 1232 होम आइसोलेट हैं, जबकि महज 146 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
पिछले पांच सप्ताह से जिले में रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है। एक माह पहले तक रोजाना 600 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे थे वहीं अब यह संख्या कम होकर 200 से नीचे आ गई है। मृतकों का आंकड़ा भी कम हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रशासन की तरफ से नियुक्त किए गए कलस्टर इंचार्ज व इंसीडेंट कमांडरों की अगुवाई में कोरोना मरीजों की कड़ी निगरानी की जा रही है, जिसका सार्थक नतीजा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 4350 जांच की है, जिसमें से 190 एंटीजन जांच व 4160 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें