फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बामडोली में फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद में मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले गैंगस्टर आकाश उर्फ आशू को अपराध शाखा पालम विहार ने गांव गढ़ी के पास से साथी जींद निवासी जसवीर उर्फ जस्सा के साथ गिरफ्तार किया है। आशू पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। इस मामले में पुलिस आशू के माता-पिता समेत 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आशू अपने साथी के साथ फतेहाबाद, जींद, पंजाब व शिमला में छिप रहा था। फिलहाल वह शिमला से गुरुग्राम आया था और यहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में दो हथियार छिपाए होने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके साथ ही 15 नवंबर 2020 को गांव बामडोली में हुई वारदात में शामिल अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशू पर गुरुग्राम, अंबाला, जींद, दिल्ली में मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी समेत 24 मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इसने बिल्डर से भी रंगदारी मांगनी शुरू कर दी थी।
पानी टैंकर माफिया है आशू
पुलिस के मुताबिक, आशू पानी टैंकर माफिया के रूप में कार्य कर रहा था। नए गुरुग्राम की सोसाइटी में वह पानी की आपूर्ति करता है। नगर निगम, जीएमडीए की तरफ से डाली गई लाइनों को तोड़कर वह अपने टैंकर से पानी सप्लाई करने का कारोबार कर रहा था। अपने क्षेत्र में वह किसी अन्य व्यक्ति को पानी की आपूर्ति नहीं करने देता था।
विज्ञापन

ये हुई थी वारदात
गत 15 नवंबर 2020 की रात को गांव बामडोली में सुमित अपने चचेरे भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ परचून की दुकान पर खड़ा था। उन्होंने गाड़ी को आशू के घर के पास खड़ा किया हुआ था। आशू ने अपने गुर्गे को भेजकर गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन सुमित ने गाड़ी नहीं हटाई और दोनों में बहस हो गई। कुछ देर बाद आशू अपने पिता आजाद, मां कमलेश समेत करीब 50 गुर्गे लेकर सुमित के घर पहुंचा था जहां उन्होंने जमकर लाठी डंडे चलाने के साथ करीब 60 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में सनेश कुमार, शमशेर, सुमित व मनोज घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी पिस्तौल, 2 रिवाल्वर, 11 कारतूस, एक स्कॉरपियो गाड़ी समेत लाठी डंडे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें