फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 25 नए मरीज आए 50 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को 25 नए मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 50 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में अब कोरोना की चपेट में आने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58970 पर पहुंच चुकी है। इसमें से 58091 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 356 की मौत हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 356 पर सीमित रही। अब जिले में कोरोना के सिर्फ 223 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 195 होम आइसोलेट हैं जबकि 28 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। खास बात यह है कि उपचाराधीन मरीजों में से सभी का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में अब एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। शनिवार को जांच के लिए 2335 नमूने लिए गए, जिसमें से 2174 आरटी-पीसीआर के लिए जबकि 181 नमूने एंटीजन जांच के लिए बेजे गए। अब तक जिले में कुल 7 लाख 99 हजार 758 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें