फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को आए 2344 कोरोना संक्रमित केस, 4 मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो पा रही है। मंगलवार को भी गुरुग्राम में 2344 नए संक्रमित केस मिले हैं, वहीं, 4 मरीजों की मौत भी हुई हैै। मरने वालों का यह आंकड़ा गुरुग्राम जिले के निवासियों का है। जबकि यहां के नामचीन अस्पतालों में उपचार के दौरान मरने वालों का रिकॉर्ड से अलग है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 842 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अभी तक 85878 लोगों का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। अब तक गुरुग्राम में कुल 14270 सक्रिय केस हैं। जिनमें से 211 जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रहे हैं। 716 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, जबकि 13343 मरीज वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं।
मंगलवार को जिले में 180 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 10314 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण अभियान में 8996 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले शामिल रहे। वहीं 431 स्वास्थ्य कर्मियों और 877 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के दौरान 7349 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 2965 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 5605 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 3391 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 320 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 121 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 622 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैैक्सीन की पहली डोज और 255 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें