बृहस्पतिवार को ट्रायल का हुआ आयोजन, 7 जून को होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला जूडो संघ की ओर से बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों एवं जूडो प्रशिक्षण केंद्रों के कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 7 जून को भिवानी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका और करीना, 44 किलोग्राम में राधिका और परी कुमारी, 48 किलोग्राम में यंशिका और प्रार्थना, 52 किलोग्राम में आरुषि और भूमिका, 57 किलोग्राम में महक, 63 किलोग्राम में यशिका सिंह (केवीएस) तथा 70 किलोग्राम में खुशी वर्मा का चयन किया गया है। वहीं, बालक वर्ग के 50 किलोग्राम में लक्ष्मण और एकांश, 55 किलोग्राम में मोहित और लोकेश, 60 किलोग्राम में वीर और कल्प, 66 किलोग्राम में जिहान दहिया और कुणाल, 73 किलोग्राम में गौरव, 81 किलोग्राम में लोकेश और यशोवर्धन तथा 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तनिष धामा को टीम में स्थान मिला है।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को अब भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे जिले का नाम रोशन कर सकें। जिला जूडो संघ के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन सराहनीय रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी 10 से 13 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।