फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूलने का मामला लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने का मामला लटका
विज्ञापन

गुरुग्राम। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने का मामला फिलहाल लटक गया है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इस एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों से टोल टैक्स लेने की शुरुआत होनी थी, लेकिन अब तक टोल टैक्स लेना शुरू करने की तारीख तय नहीं है। दरअसल टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। यह प्रक्रिया अगले 10-12 दिनों में पूरी होने का अनुमान है।
केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की शुरुआत करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिकी एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी ) ने कार्रवाई शुरू कर रखी है। मगर अब तक टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इस कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर टोल वसूलने की शुरुआत नहीं हो पाई है, जबकि एचएसआईआईडीसी ने एक्सप्रेसवे पर सात दिसंबर से टोल टैक्स लेने की शुरुआत करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के अनुसार, केएमपी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने के लिए एक कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है, लेकिन टोल टैक्स वसूलने के संबंध में समस्त प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इस कारण टोल टैक्स वसूलने का मामला लटक गया है। एचएसआईआईडीसी के अनुसार, अब 15 दिसंबर के बाद टोल टैक्स वसूलने की शुरुआत होने का अनुमान है।
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कुंडली से मानेसर तक टोल टैक्स वसूलने की शुरुआत होनी है। इस करीब 83 किलोमीटर लंबे हिस्से का 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में उद्घाटन किया था, जबकि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मानेसर से पलवल वाला हिस्सा पहले से ही चालूू है और इस हिस्से पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें