फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भी अब होगी सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में भी अब होगी सर्जरी
विज्ञापन

-विभाग ने छह साल बाद अस्पताल में नियुक्त किया सर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह साल बाद ही सही खाली पड़े सर्जन पद पर डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है। अभी तक सर्जन न होने के कारण या तो मरीजों को सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल भेज दिया जाता था या दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना औसतन 800 मरीज आते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या गर्भवतियों की होती है। इनके प्रसव के लिए तो स्वास्थ्य विभाग ने गत वर्ष से अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी थी, लेकिन जनरल सर्जन न होने के कारण हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी, शरीर में गांठ आदि बनने जैसी अन्य गंभीर बीमारियों के यहां ऑपरेशन का कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया। जिन भी मरीजों को ऑपरेशन करवाना होता था, उन्हें डॉक्टर जांच के बाद दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर कर देते थे। अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जयभगवान जाटान के मुताबिक, अब अस्पताल में सर्जन डॉ. सौरभ अत्री की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें