फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों के माध्यम से डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए छात्र करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पेज के लिए::
विज्ञापन

------------------------------
चित्रों के माध्यम से डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए छात्र करेंगे जागरूक
क्रॉसर...
- पीसीआरए, भारत सरकार की ओर से स्कूलों में होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण के बाद अब स्कूल के विद्यार्थी लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जागरूक करेंगे। वह चित्र और लेखन के जरिये बच्चे लोगों को संदेश देते नजर आएंगे। सरकार की ओर से सक्षम राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता-2018 का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत स्कूलों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर इस बाबत सूचना जारी कर दी गई है।
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से तेल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। योजना के तहत निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं स्कूल स्तर से लेकर जिले और राज्य स्तर तक होंगी। प्रतियोगिता में कक्षा सात से दस तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ऑनलाइन अपलोड होगी एंट्री
निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराने के बाद स्कूल अपने स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो विजेताओं का चुनाव कर पीसीआरए की ओर से दी गई वेबसाइट के लिंक पर अपलोड करेंगे। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। निर्णायक मंडल विजेताओं को चुनेगा। अंतिम विजेताओं की घोषणा दिसंबर में की जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह जनवरी-फरवरी में आयोजित होगा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन कराई जाएगी।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें