समाधान शिविर में आमजन की शिकायत सुनते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी।
कई मामलों का मौके पर ही किया निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायतों की सुनवाई हुई। इसमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। शिविर के दौरान सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी सुधार, रोजगार, पेंशन स्वीकृति तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज आयोजित समाधान शिविर में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई है।