निगम 2.90 लाख में देगा पोस्टमार्टम हाउस को पानी कनेक्शन देगा
गुरुग्राम। पोस्टमार्टम हाउस में बीते एक साल से चल रही पानी की समस्या अब जल्द दूर होगी। इसके लिए नगर निगम ने पोस्टमार्टम हाउस को नया कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी है। कनेक्शन पोस्टमार्टम हाउस के सामने स्थित गौशाला मैदान में बने नए बूस्टिंग स्टेशन से जारी किया जाएगा। इसमें करीब 2.90 लाख रुपये की लागत आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पैसों की मांग के लिए बजट मुख्यालय भेज दिया है। पानी कनेक्शन न होने की समस्या को अमर उजाला ने 19 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने अब नए कनेक्शन की मंजूरी दे दी है।
गुरुग्राम-महरौली रोड पर जिले का एकमात्र पोस्टमार्टम हाउस है। नागरिक अस्पताल से सटे होने के कारण यहां रोजाना औसतन 6-7 पोस्टमार्टम होते हैं। यहां पानी का कनेक्शन न होने के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया में दिक्कत आना लाजिमी है। पानी की किल्लत के बारे में लेकर अमर उजाला ने उधार के पानी से चल रहा एकमात्र पोस्टमार्टम हाउस शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
-----
नगर निगम से पानी का कनेक्शन देने की मांग की गई थी। निगम ने कनेक्शन की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 2.90 लाख रुपये का बजट दिया गया है। जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से पैसा मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-डॉ. दीपा सिंधू, प्रधान चिकित्सा अधिकारी