फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की याद दिलाएगा चौक पर लगा चरखा

विज्ञापन
गांधी जी और चरखा
विज्ञापन
शहर में अब जल्द राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाने के लिए मुख्य दो चौक पर चरखा लगाया जाएगा। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने चौराहे पर चरखा लगाने की मांग की है। इसके बाद से नगर निगम ने इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से कुछ समय पहले ही नगर निगम को शहर के दो मुख्य चौक पर चरखा लगाने की मांग करते हुए नगर निगम को पत्र लिखा गया था। इसके बाद से ही नगर निगम शहर में ऐसा चौक तलाश कर रहा है जहां लोगों का ज्यादा आवागमन हो और जगह भी चौक पर उपलब्ध हो।

बोर्ड की अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने पत्र में कहा, प्रधानमंत्री खुद खादी को बढ़ावा दे रहे हैं। चरखा खादी की पहचान है। ऐसे में किसी एक चौराहे पर प्रतीक के तौर पर चरखा लगाया जाए। वहीं नगर निगम से शहर में विभाग की ओर से खोले जा रहे आउटलेट के लिए भी जगह की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें