फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज गार्डन से पकड़ा चार फुट लंबा अजगर, सुरक्षित अरावली में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिज गार्डन में चार फुट का अजगर देख छूटे पसीने
विज्ञापन

गुरग्राम। शीतला माता रोड स्थित शुभ वाटिका मैरिज गार्डन में सोमवार को अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर गार्डन में लगे टैंट के पाइप के पीछे छुपा बैठा था। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। इतना बड़ा सांप देखकर लोगों के पसीने छूट गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास मौके पर पहुंचे। अजगर को सुरक्षित पकड़ अरावली में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 4 फुट है। उसकी उम्र लगभग दो साल जान पड़ती है और वजन भी करीब ढाई किलो था। सुबह चार बजे के करीब फोन पर उन्हें अजगर मिलने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाल सुरक्षित पकड़ लिया गया। गनीमत रही, उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें