सोशल मीडिया पर दिवाली संदेशों की भरमार
गुरुग्राम। दिवाली पर सोशल मीडिया में भी दिवाली की शुभकामनाओं वाले के मैसेज की भरमार रही। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर आरडब्ल्यूए समेत शहर के प्रबुद्ध लोग दिवाली की बधाइयों के साथ सामाजिक पहलुओं पर भी संदेश देते दिखे। मंगलवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर दिवाली संदेशों की भरमार रही। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर आरडब्ल्यूए संगठन ने लोगों से पटाखा मुक्त दिवाली समेत ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की।
सेक्टर-22ए आरडब्ल्यूए प्रधान मलखान सिंह ने कहा कि परिवार के साथ इस दिवाली को प्रदूषण रहित मनाकर परिवार और शहर को खुशियों का उपहार दें। द्वारका एक्सप्रेसवे वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान यतीश यादव ने कहा, इको फ्रेंडली दिवाली मनाकर परिवार को दोगुनी खुशियां दें।