फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत, 5 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी है। इसी क्रम में शनिवार को इस वर्ष के अब तक के सबसे कम सिर्फ 5 नए मरीज आए तो 26 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, शनिवार को संक्रमण के चलते 2 लोगों की मौत भी हुई। शनिवार को 26 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। पिछले एक सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 12 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को 2 संक्रमितों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 882 पर पहुंच गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार 577 पर पहुंच गई है, जिसमें से 1 लाख 79419 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में सिर्फ 20 लोगों का इलाज चल रहा है तो वहीं, 256 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए जिले में 4396 नमूने लैब में भेजे गए हैं, जिसमें से 918 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी जबकि 3478 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसी के साथ कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 16 लाख 868 पर पहुंच चुकी है। हालांकि, शनिवार को 1908 लोगों को कोविड जांच रिपोर्ट का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें