फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रैप-3 के उल्लंघन पर 199 चालान, 27.51 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल-मिट्टी, वेस्ट और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम ने की कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। ग्रैप-3 लागू होने के बाद 12 नवंबर से नगर निगम ने बुधवार तक 199 उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे हैं, जिन पर कुल 27,51,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम की ओर चलाए जा रहे मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान का प्रभाव अब शहर की प्रमुख सड़कों पर दिखने लगा है। मुख्य सड़कें पहले से अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आ रही हैं।



स्वच्छता टीमें सुबह से लेकर शाम तक मैदान में सक्रिय रहती हैं, वहीं रात के समय 18 मैकेनाइज्ड मशीनें सड़कों को चमकाने में जुटी रहती हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए लागू ग्रैप-3 के नियमों की पालना भी नगर निगम गंभीरता से कर रहा है। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए टैंकरों द्वारा शोधित पानी का नियमित छिडक़ाव किया जा रहा है। साथ ही निगम की टीमें निर्माण स्थलों, कचरा डंपिंग पॉइंट्स और बाजार क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, निगम नागरिकों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के तहत सभी टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और ग्रैप नियमों की पालना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





किस उल्लंघन में कितने चालान



निगम ने ग्रैप-3 लागू होने के बाद 12 नवंबर से 199 उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे हैं। इनमें गार्बेज बर्निंग व कोयला जलाने के मामले में 10 चालान, प्रतिबंध के बावजूद निर्माण गतिविधि करने के मामले में 64 चालान, अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट डालने के मामले में 12 चालान और कचरा फैलाने के मामले में 113 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें