फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बीते दो सालों से बंद पड़ी एक्स-रे सुविधा मरीजों के लिए फिर शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने फर्रुखनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोग्राफर की नागरिक अस्पताल में ड्यूटी लगाई है। यहां अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को एक्स-रे की सुविधा मिलेगी।
वर्ष 2014 में अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। शुरुआती दौर में मरीजों को इसका खूब लाभ मिला, लेकिन बीते दो साल पहले रेडियोग्राफर का तबादला होने के बाद से यह मशीन धूल फांक रही थी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर या तो सिविल लाइन के नागरिक अस्पताल रेफर कर देते थे या उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। जो मरीजों की जेब भी ढीली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरयू शर्मा ने बताया कि मरीजों की समस्या को देखते हुए एक्स-रे सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। फर्रुखनगर से यहां रेडियोग्राफर की ड्यूटी लगाई है। जो सप्ताह में तीन दिन मरीजों का एक्स-रे करेगा। इससे अब रोजाना 20-25 मरीजों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें