फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, एम्स में भर्ती, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 03:33 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम में एक 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से पीटा। छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी साथी शिवम (19) को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


शिवम दिल्ली का निवासी है। पीड़िता उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, यह जोड़ा सितंबर 2025 में मिला था। वे पिछले कुछ महीनों से सेक्टर 69 के पेइंग गेस्ट आवास में साथ रह रहे थे। उनके परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी। गुरुवार रात को झगड़े के बाद आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्रा की मां की सूचना पर पुलिस पेइंग गेस्ट रूम पहुंची और उसे बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें