नए साल के जश्न को लेकर सतर्क हुआ आबकारी विभाग
शहर में आज जगह-जगह लगाए जाएंगे नाके, होटल, रेस्टोंरेंट और हाईवे से सटे ढाबों पर की जाएगी छापेमारी
अब तक विभाग भारी मात्रा में पकड़ चुका है अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नए साल के जश्न को लेकर आबकारी विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को विभाग की ओर से शहर में जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे। इसको लेकर विभाग ने अलग-अलग टीम का गठन कर ड्यूटियां लगा दी है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक सोमदत्त यादव ने बताया कि विभाग की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर बने होटल-रेस्टोरेंट व हाईवे किनारे बने ढाबों पर छापेमारी की जाएगी, जिसके लिए विभाग ने एक टीम का गठन भी किया है। नए साल पर शहर में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए शहर में महरौली रोड, फरीदाबाद रोड, सोहना रोड और सेक्टर-29 में नाके लगाए जाएंगे। इसके आलावा एक टीम शहर में जगह-जगह मुख्य सड़कों पर संदिग्ध गाड़ियों की जांच करेगी। नकली शराब को लेकर भी विभाग की टीमें जगह-जगह छापेमारी करेगी।
छापेमारी कर विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, लगाया जुर्माना...
नए साल के जश्न से पहले से ही विभाग ने शहर में छापेमारी की जा रही है। विभाग की गठित टीम ने पिछले दो दिन में करीब 11 जगहों पर छापेमारी की है। जहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदी है, साथ में करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।