फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब में विदेशी महिला से हुई छेड़छाड़, मनचलों को बाउंसरों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों को बाउंसरों ने पीटा

साइबर सिटी की एमजी रोड हर वीकेंड चर्चाओं में रहता है। ऐसा ही मामला शनिवार देर रात का है। जहां एमजी रोड पर स्थित जेएमडी मॉल के इलाइट क्लब में विदेशी महिला से हुई छेड़छाड़ के दौरान जमकर बवाल मचा।

मनचलों को बांउसरों ने पीटा। बवाल होने पर क्लब में पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया और महिला से शिकायत देने की बात कही। घटना देर रात 12:30 बजे की है। छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


हालांकि घटना के दो घंटे बाद ही महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में छेड़छाड़ की घटना होने से इंकार किया। महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। वह शनिवार को पति के साथ क्लब में पार्टी सेलिब्रेट करने आई थी।

पुलिस को महिला ने बताया कि वह डांस कर रही थी तभी किसी युवक का हाथ लग गया था। इसी को लेकर हंगामा हो गया और मारपीट शुरू हो गई। छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया युवक छेड़छाड़ के आरोप को गलत बता रहा था। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

कोट
महिला शिकायत देने से मना कर रही थी। समझाने के बाद रात 2:30 बजे लिखित शिकायत दी। जिसमें छेड़छाड़ की घटना से महिला ने इंकार किया है। शराब पीकर हंगामा करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- विकास कौशिक, एसएचओ सेक्टर-29

हाल ही में एमजी रोड पर हुई प्रमुख घटनाएं

-11 जून को एम जी रोड से तेज रफ्तार में जा रही फॉर्च्यूनर कार को रुकवा कर चालान काटने लगे तो नशे में धुत बदमाशों ने एसएचओ विकास कौशिक के साथ हाथापाई की
-12 जून को मनचले ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसमें युवतियों ने मनचले की जमकर पिटाई की। इस मामले में पुलिस को शिकायत न मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

-16 जून को सोनीपत की दो युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। जिस पर सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।
-19 जून ग्रेटर नोएडा में पांच युवकों ने चलती कार में हुए गैंगरेप में महिला को एमजी रोड से ही अपहरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें