संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। महाराजा दक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा प्रदेश ने पटौदी में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने 10वीं और 12वीं के 180 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया।
गणपति वाटिका में रामकिशन प्रजापति नंबरदार की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। विधायक बिमला चौधरी और विशिष्ट अतिथि रविंद्र प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्ज्वलित किए। विधायक ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। सभा के अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने विधायक के समक्ष एक मांग पत्र रखा। इसमें खंडेवला में चौपाल की चारदीवारी, पटौदी में छात्रावास के लिए जगह व इमारत निर्माण की मांगें शामिल थीं।
जाटौली में निर्माणाधीन प्रजापति धर्मशाला का अधूरा कार्य पूरा कराने और ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने की भी मांग की गई। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष यशपाल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल प्रजापति, रामकिशन प्रजापति नंबरदार, पार्षद आनंद भूषण, पार्षद अनिल बोहरा, पार्षद पवन ठाकरान, पार्षद राकेश कुमार, पार्षद मुनफेद अली, मुरारी प्रजापति, कर्ण चौहान सहित काफी संख्या में समाज सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फर्रुखनगर में धूमधाम से मनाई जयंती
फर्रुखनगर। प्रजापति कुंभकार संघ रजि. और समस्त कुम्हार समाज खंड फर्रुखनगर ने सामुदायिक भवन प्रांगण में प्रथम ब्लॉक स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवकरण ने की। नपा अध्यक्ष बीरबल सैनी ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। इससे पहले मिट्टी का दीपक प्रज्ज्वलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खंड के गांवों से आए 27 मिट्टी के शिल्पकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन दौलत राम, उप चेयरमैन कंवरपाल चौहान, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चौधरी धर्मपाल सरपंच, शिवताज सरपंच, संदीप राव एडवोकेट, पार्षद रामबीर यादव, महामंत्री शिवचरण सीमार सहित अन्य गणमान्य लोग।