फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ियों ने जीत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता के अंडर-14,17 और 19 श्रेणी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


गुरुग्राम। अंबाला के देव गुरुकुल में 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूडो में 18 पदक अपने नाम किए। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन




अंडर-14 वर्ग में रवीना, याशिका, तृषा, तथा छवि ने स्वर्ण पदक और कीर्ति ने रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में अनिशा, अंशिका, याशिका, खुशी और ललिता ने स्वर्ण और दीक्षा व जानवी ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-19 वर्ग में भूमिका, याक्षी और निक्की ने स्वर्ण और पारुल व पारिधि ने रजत पदक जीते। वहीं, निकिता और ऋषिता ने कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें