फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला में खुलेंगे 18 नए आयुर्वेदिक केंद्र, सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने 32 नए आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया की पूरी, जल्द होगी तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच अच्छी खबर है। जिले में 18 नए आयुर्वेदिक औषद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। इनके लिए सरकार ने 32 नए आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिन्हें 8 मार्च को पंचकुला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अलॉटमेंट लेटर देकर नियुक्ति दी जाएगी।
बता दें कि आकांक्षी जिलों की श्रेणी में शामिल मेवात की स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खस्ताहाल है। यहां पर कहने को एक मेडिकल कॉलेज है, लेकिन वह सुविधाओं और डॉक्टरों की कमी के कारण मात्र एक रेफरल सेंटर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में भी डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इस कारण उन्हें इलाज के लिए अलवर, गुरूग्राम, दिल्ली, पलवल व फरीदाबाद तथा मथुुरा और कोसी पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है। कुछेक निजी अस्पताल जिला में शुरू हुए है, लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए उनकी फीस चुकाना एक बड़ी समस्या बनता है।
विज्ञापन

आयुर्वेद की तरफ बढ़ रहा रुझान
एलोपैथी चिकित्सा पद्धति में सुविधाओं के अभाव और आयुष विभाग की सक्रियता व गांवों में कैंप आयोजित करने से लोगों का रुझान इस ओर बढ़ा है। इसमें शामिल दवाओं व योग के बढ़ते प्रभाव से लोगों को खूब स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। नए केंद्रों पर मरीजों को औषधी के साथ-साथ योग क्रियाएं तथा उनकी दिनचर्या व मौसम के हिसाब से खान-पान की आदतों में सुधार लाने जैसे जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
यहां खुलेंगे नए आयुर्वेदिक औषद्यालय
: जिला में अभी तक 16 आयुर्वेदिक, 8 यूनानी व 3 हौम्योपैथी के केंद्र खुले हुए थे। इसके अतिरिक्त कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ये केंद्र खोले हुए थे। डॉक्टरों के अभाव के कारण ये केंद्र उतने सफल नहीं हो रहे थे। अब जिला के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगोन, बाई, बिछोर, बीसरू, घासेड़ा, जमालगढ़, जौरासी, कालियाका, मरोड़ा, मोहम्मदपुर अहीर, नगीना, पढ़ेनी, शिकरावा, सिंगार, सूड़ाका, तिगांव व उजीना में ये आयुर्वेदिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
नए मेडिकल ऑफिसर आने व नए आयुर्वेदिक केंद्र खुलने से निश्चित तौर पर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आयुष विभाग लोगों की जीवन पद्धति में सुधार लाने का बड़ा कार्य करता है।
डॉ. यशबीर अहलावत, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें